फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration in the Collectorate for the arrest of the accused

Chamoli News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 09 Aug 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Aug 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in the Collectorate for the arrest of the accused
फोटो
विज्ञापन


सुभाईं चांचड़ी के अनुसूचित जाति के परिवारों का किया गया था उत्पीड़न
सांकेतिक धरना भी दिया, एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सुभाई-चांचड़ी गांव के अनुसूचित जाति के पीड़ित परिवारों के साथ एससी संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में सांकेतिक धरना दिया। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। कहा गया कि मामले में एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। डीएम के मुख्यालय से बाहर होने के कारण आंदोलनकारियों ने एसडीएम राजकुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। एससी संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

शुक्रवार को आंबेडकर भवन से शुरू हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। पर्वतीय शिल्पकार सभा के अध्यक्ष गिरीश लाल आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का लगातार जातीय उत्पीड़न किया जा रहा है। सुभाईं चांचड़ी गांव के मामले में प्रशासन की कार्रवाई धीमी गति से चल रही है। वहीं एससी-एसटी वैचारिक महासभा के अध्यक्ष पुष्कर बैछवाल ने कहा कि इस मामले के बाद से एससी-एसटी के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अब प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख महेशी देवी, कैप्टन (सेनि) गणेश कुमार, पंकज कुमार, गोविंद, कमल, मोहन बजवाल, मूल निवासी संघ की जिला प्रभारी पुष्पा कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed