फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congressmen sitting on Parkhal bridge, roads of 35 villages remained blocked for two and a half hours

Chamoli News: परखाल पुल पर बैठे कांग्रेसी, ढाई घंटे तक 35 गांवों की सड़क रही जाम

Wed, 06 Mar 2024 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 Mar 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Congressmen sitting on Parkhal bridge, roads of 35 villages remained blocked for two and a half hours
फोटो
विज्ञापन

पुल की मरम्मत समेत कई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली भी
कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले, भाजपा की नीतियों से जनता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। परखाल पुल की मरम्मत समेत कई सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने परखाल पुल पर ढाई घंटे तक धरना दिया। पुल पर प्रदर्शन के दौरान 35 गांवों को ब्लाॅक मुख्यालय से जोड़ने वाली परखाल सड़क जाम रही जिससे पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर भगोती स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार होते हुए ब्लॉक सभागार तक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद प्रदर्शन कर परखाल पुल पर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता परेशान हो गई है। कहा कि ये हमारा दुर्भाग्य है कि छोटी-छोटी मांगों को लेकर धरने पर बैठना पड़ रहा है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उसके माता-पिता धरने पर बैठे हैं। उनका समर्थन कर रहे पत्रकार को भी जेल भेज दिया गया है जो लोकतंत्र की हत्या है। कहा कि अग्निवीर योजना लाकर भाजपा सरकार फौज को भी कमजोर कर रही है। प्रदर्शन के दौरान जाम से लोग परेशान रहे। ग्रामीण महिपाल सिंह का कहना है कि उन्हें कहीं जाना था लेकिन यहां जाम में फंस गए। वहीं धरना समाप्ति के बाद ही पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं धरने के बाद ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, संदीप पटवाल,कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र रावत, देवराज रावत, गिरीश कंडवाल, महावीर बिष्ट, विनोद रावत, भगत सिंह, संजय रावत, उषा रावत, प्रवेंद्र नेगी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रही मांगें
-कड़ाकोट पट्टी के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले परखाल पुल की मरम्मत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ का उच्चीकरण, नारायणबगड़ तहसील में तहसीलदार की नियुक्ति, महाविद्यालय नारायणबगड़ में बीएससी एवं एमए कक्षाएं संचालित करने, सणकोट गांव को नंदानगर से जोड़ने, अग्निवीर योजना को समाप्त करने, मनरेगा श्रमिकों को साल में 300 दिन का रोजगार देने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed