{"_id":"679b518b3c2c7d729402c14b","slug":"challan-of-rs-85-on-throwing-garbage-in-open-and-use-of-polythene-karnpryag-news-c-48-kpg1001-112225-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खुले में कूड़ा फेंकने और पॉलिथीन के उपयोग पर 85 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खुले में कूड़ा फेंकने और पॉलिथीन के उपयोग पर 85 का चालान
Thu, 30 Jan 2025 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 30 Jan 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गौचर। नगर पालिका ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों और पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग की जा रही है। सुबह से शाम तक खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है। एक सप्ताह में 37 लोगों का चालान कर 15 हजार का जुर्माना वसूला गया। जबकि पॉलिथीन के उपयोग पर एक सप्ताह में 48 दुकानदारों का चालान किया गया है जिनसे 15000 रुपये जुर्माना वसूला। पालिका के ईओ हेमंत चौहान ने बताया कि पालिका क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए सुबह-शाम कूड़ा वाहन लगाए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग गली, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है। संवाद