फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Awareness rally taken out for every house tricolor campaign

हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूकता रैली निकाली

Sun, 07 Aug 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out for every house tricolor campaign
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अपने घरों में तो तिरंगा फहराएं ही साथ ही आस पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। छात्र-छात्राओं ने छात्र-छात्राओं ने बाजार में रैली निकालकर लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान डा. संजीव कुमार, डा. वर्षा सिंह, डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, डा. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौड़ी में राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रों ने रैली निकाली और कई घरों पर तिरंगा भी फहराया। रैली में प्रधानाचार्य पूजा चौहान, सोमनाथ टोडरिया, अमरीश कुमार सैनी, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत ने सभी से तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. सुशील भाटी, राज ममता, डा. ऋषिकांत प्रजापति, दीपांजलि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर हुई तैयारी बैठक में अभियान के प्रदेश सह-संयोजक व पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य करेगा। आजादी के अमृत महोत्सव में कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाते हुए यादगार बनाएंगे। बैठक में अभियान के जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और विधानसभा श्रीनगर, पौड़ी व चौबट्टाखाल के संयोजक, सह-संयोजकों ने प्रतिभाग किया। नौटियाल ने बताया कि 9, 10 व 11 अगस्त को जिले में तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली जाएगी। 12 व 13 को प्रभात फेरी और 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुषमा रावत, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी ने अभियान के आयोजन की जानकारी दी। इससे पहले बैंज्वाड़ी गांव में आशा नौटियाल ने तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed