{"_id":"faa441ec52488ca5326f757f0b007cb0","slug":"awareness-programme-for-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर रही कमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर रही कमला
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 23 Jan 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी इस लगन को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2011-12 का तीलू रौतेली पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित भी किया। इसके अलावा कमला को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
49 वर्षीय कमला राणा का बाल विवाह हुआ था। शादी के आठ माह बाद ही पति की मौत होने से 15 साल की छोटी उम्र में ही वह बाल विधवा हो गई। लेकिन कमला ने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
पहले खेती-बाड़ी कर परिवार का लालन पालन किया और उसके बाद सिलाई की दुकान चलाकर आत्मनिर्भर बनी। आशा कार्यकत्री बनने से पूर्व कमला विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाआें से भी जुड़ी हुई थी। जिनके माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए वृहद कार्य किए।
विज्ञापन
आशा कार्यकत्री बनने के बाद कमला ने ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाआें व शिश़ुआें के स्वास्थ्य के दिशा में सराहनीय कार्य किए। जिसे देखते हुए उन्हें वर्ष 2012 में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जयपुर (राजस्थान) में सम्मानित किया गया।
उनके संघर्षों व उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। कमला के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने लगी है।