{"_id":"57389fb74f1c1bfa15ac70f0","slug":"assembly-session-in-gairsain-befor-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र : कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र : कुंजवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण (चमोली)
Updated Sun, 15 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रविवार को भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा भवन, विधायक आवास, मुख्यमंत्री और अफसर हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का रविवार दोपहर भराड़ीसैंण हेलीपैड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा भवन, विधायक आवास, मुख्यमंत्री और अफसर हॉस्टल आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लगने वाली आचार संहिता से पहले यहां विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को जिला बनाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष के सामने उठाई। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, ओपी बहुगुणा, प्रियांशु प्रियदर्शी, हेमा मढ़वाल, पुष्कर कोलखी, सुरेश बिष्ट, मनोज नेगी, दर्शन मढ़वाल, जमन सिंह, कृपाल सिंह, ज्ञान सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
गैरसैंण हो राज्य की स्थायी राजधानी
बदरीनाथ। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रविवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। स्पीकर दोपहर करीब बारह बजे हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट पहुंचे। वहां से वाहन से बदरीनाथ पहुंचे। करीब आधा घंटे तक उन्होंने धाम में पूजा-अर्चना संपन्न की।
उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड की स्थायी राजधानी के रूप में गैरसैंण को देखना चाहते हैं। बदरीनाथ हाईवे अभी भी कई जगहों पर डेंजर स्थिति में है। हाईवे में सुधार की आवश्यकता है। इस दौरान कांग्रेस नेता दिनकर बाबुलकर आदि मौजूद थे।