फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Army, bomb disposal squad and police conducted flag march in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में सेना, बम निरोधक दस्ता व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Wed, 12 Nov 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 12 Nov 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Army, bomb disposal squad and police conducted flag march in Badrinath
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना के बाद बदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार को धाम में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सेना, बम निरोधक दस्ता, पुलिस, बीकेटीसी व नगर पंचायत ने फ्लैग मार्च निकाला।

धाम में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर जगह सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार के निर्देश पर बदरीनाथ थाना की ओर से धाम में संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया जिसमें भारतीय सेना के जवान, बम निरोधक दस्ता, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत बदरीनाथ के प्रतिनिधि शामिल हुए। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम के विभिन्न मार्गों पर चले फ्लैग मार्च का उद्देश्य श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों को सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही सभी सुरक्षा व प्रशासनिक एजेंसियों में बेहतर समन्वय भी स्थापित करना था। इसके अलावा सुरक्षा बल धाम में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed