{"_id":"6745d566dcd2a6e80905a20f","slug":"along-with-protection-of-fundamental-rights-it-is-also-necessary-to-fulfill-the-duties-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109308-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी
Tue, 26 Nov 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में संविधान दिवस पर शपथ लेते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
फोटो
मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी
कलेक्ट्रेट परिसर सहित विभिन्न जगहों पर मनाया गया संविधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/गौचर/थराली/देवाल। जिले के सरकारी संस्थानों में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कहा गया कि मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी है।
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि हमें मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एडीएम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे। उधर पुलिस कार्यालय में उपाधीक्षक संजय गब्र्याल ने पुलिस कर्मियों को और पोखरी तहसील परिसर में एसडीएम अबरार अहमद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उधर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई।
गौचर/थराली/देवाल। गौचर में डायट सभागार में प्राचार्य आकाश सारस्वत ने डीएलड प्रशिक्षुओं को कई जानकारियां दी गईं। वहीं थराली में तहसील, विकासखंड, बाल विकास सहित सभी विभागों में शपथ ली गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान के मूल्यों पर चलकर ही हम देश को एकता के सूत्र में बांध सकते हैं। महाविद्यालय तलवाड़ी, देवाल महाविद्यालय में भी गोष्ठी हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण पांडे आदि मौजूद रहे।