{"_id":"695d46cef550354e030a4f70","slug":"agreed-on-the-assurance-of-survey-in-a-week-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-873345-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक सप्ताह में सर्वे के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक सप्ताह में सर्वे के आश्वासन पर माने
Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। संकड गांव के लिए सड़क का सर्वे एक सप्ताह में होगा। दूसरे दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीणों को यह आश्वासन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क की सर्वे और अन्य कार्य नहीं किया गया तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
विकासखंड का सकंड गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने बीते सोमवार से तहसील कार्यालय परिसर में क्रमिक धरना दिया था। मंगलवार को लोनिवि सहायक अभियंता राजेश कुमार, अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को एक सप्ताह में सड़क की सर्वे शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया। प्रधान शिवानी चौधरी, ग्रामीण महेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र, मनवर सिंह ने कहा यदि जल्द सड़क का काम शुरू नहीं होता तो प्रदर्शन करेंगे। लोनिवि गाैचर के अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने कहा कि एक सप्ताह में सर्वे शुरू करने का आश्वासन दिया है। संवाद