फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   प्रशासन ने कराए तटीय क्षेत्रों के कस्बे खाली

प्रशासन ने कराए तटीय क्षेत्रों के कस्बे खाली

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जनपद में अलकनंदा (चमोली), पिंडर, नंदाकिनी और अलकनंदा (कर्णप्रयाग) में उफान पर है। जिला प्रशासन ने सभी तटीय क्षेत्रों के कस्बों को खाली करवा दिया है।
विज्ञापन

नंदप्रयाग में झूलाबगड़ मोहल्ले में तीन आवासीय भवन जमीजोंद हो गए हैं। कर्णप्रयाग-वाण, थराली में हरमनी-पैनगढ़, उर्गम घाटी में अदासी-पिल्खी झूला पुल बह गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों और प्रभावित ग्रामीणों के लिए जनपद के विद्यालय भवनों में शरण दी गई है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था कराई जा रही है। बदरीनाथ हाईवे से जुड़ा छिनका पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। चमोली के पास बुराली गांव अलकनंदा के बहाव से खतरे की जद में आ गया है। क्षेत्रपाल में एक लॉज ध्वस्त हो गया है। काश्तकार जयेंद्र गड़िया का मुर्गी फार्म, मत्स्य तालाब बह गए हैं।
विज्ञापन


दोपहर बाद नदियों के जलस्तर की स्थिति
अलकनंदा (चमोली) 957.42 (मीटर)
पिंडर नदी 772.60
नंदाकिनी नदी 871.50
अलकनंदा (कर्णप्रयाग) 769.70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed