{"_id":"6a9a9a51c495916dd40bd06b","slug":"two-year-de-addiction-campaign-launched-in-schools-karnpryag-news-c-48-kpg1001-126358-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्कूलों में दो साल का नशा मुक्ति अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्कूलों में दो साल का नशा मुक्ति अभियान शुरू
Fri, 04 Sep 2026 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। जनपद के विद्यालयों में शिक्षा विभाग ने नशा निषेध के लिए दो साल का अभियान शुरू किया है। यह अभियान सितंबर 2026 से अगस्त 2028 तक चलेगा। इसका जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। यह अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ है। इसमें जागरूकता रैली, पोस्टर, नारा लेखन, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। हस्ताक्षर अभियान और संवाद सत्र भी इन गतिविधियों का हिस्सा होंगे। सितंबर 2026 में नशा निषेध शपथ ली गई। अक्तूबर में जागरूकता रैली और नवंबर में पोस्टर प्रतियोगिता होगी। दिसंबर में नारा लेखन और जनवरी में भाषण प्रतियोगिता होगी। इस तरह अगस्त 2028 तक विभिन्न कार्यक्रम जारी रहेंगे। संवाद