{"_id":"5880ecd54f1c1b7b2befe507","slug":"40-likely-to-disrupt-the-peace-of-the-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति भंग की संभावना में 40 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति भंग की संभावना में 40 का चालान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग)
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में शांति भंग की संभावना के चलते पुलिस ने 40 लोगों का चालान किया। इसके साथ ही 25 जनवरी को उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए। चालान सूची में भाजपा, कांग्रेस, व्यापार संघ के पदाधिकारी समेत प्रधान शामिल हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। तहसील के अंतर्गत सभी लाइसेंसधारियों के शस्त्र जमा कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई नेताओं का चालान किया गया है, जिसमें कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, सहकारी बैंक के निदेशक महावीर बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, भाजपा के जिला महामंत्री दलबीर दानू, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, प्रधान हरीश पांडे, भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव बलबीर घुनियाल सहित 40 प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सघन तलाशी अभियान चल रहा है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए कुछ चालान और किए जा सकते हैं।