फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   सड़क के लिए गैरसैंण के लोगों ने किया प्रदर्शन

सड़क के लिए गैरसैंण के लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jun 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए गैरसैंण के लोगों ने किया प्रदर्शन
गैरसैंण। शहीदों के गांवों तक सड़क निर्माण न होने पर पांच गांवों के ग्रामीण एकजुट हुए और ढोल-दमाऊं के साथ जुलूस निकालकर गैरसैंण तहसील में प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि 20 साल भी गांव तक सड़क नहीं पहुंची है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण की मांग के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि अगर मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र के बुजुर्ग आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लखेड़ी, अक्षवाडा, बासीसेम, गोलतल्ला और भेडियाणा गांव के ग्रामीण पांच किमी पैदल चलकर अपने गांवों से नारेबाजी करते हुए सुबह गैरसैंण पहुंचे। यहां से लखेड़ी गांव के प्रधान प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल विकास निगम से तहसील तक ढोल-नगाडों के साथ सरकार के विरोध में नारेबाजी कर जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील परिसर में जनसभा करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान क्षेत्र के वीर जवानों ने बलिदान दिया था और इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जवानों की याद में बौखनारा गांव से बडियारी, लखेड़ी, बासीसेम, अक्षवाडा, तल्लीगौल, भेडियाणा और मासीसेरा से राइंका रोहिडा तक सड़क निर्माण की घोषणा की थी। अब 20 साल बाद भी शहीदों के गांवों को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। इस दौरान तहसील में तहसीलदार और एसडीएम नहीं मिले तो ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सीएम को मांग का ज्ञापन भेजा। कहा गया अगर मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बुजुर्ग सोबन सिंह भेडियाणा, हीरा सिंह लखेडी, प्रताप सिंह राणा, हीरा देवी लेखेडी सहित कई ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष केएस बिष्ट, चंद्रसिंह, ममंद अध्यक्ष मीना देवी, पदमा देवी, राजुली देवी, हीरा देवी, केशर सिंह, चंद्र सिंह नेगी, केशर सिंह, भागीरथी, महावीर बिष्ट, आरती, धर्म सिंह, माहेश्वरी देवी, कस्तूरा देवी, मोहन सिंह, कला देवी और बचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed