{"_id":"572327d14f1c1bac36a91533","slug":"cbi-investigation-on-harish-rawat-horse-trading-sting","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक खरीद-फरोख्त के स्टिंग की CBI जांच के आदेश, मुश्किल में हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक खरीद-फरोख्त के स्टिंग की CBI जांच के आदेश, मुश्किल में हरीश रावत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत पर किए गए स्टिंग पर सीबीआई जांच के आदेश जारी हो गए हैं। इसके बाद अब हरीश रावत की मुश्किल बढ़ सकती है। मामले में सीबीआई ने स्टिंगकर्ता को दिल्ली बुलाया।
विज्ञापन
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण ने उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। अब इस मामले सीबीआई ने स्टिंग की सीडी तलब कर ली है। शुक्रवार को सीबीआई ने स्टिंगकर्ता को दिल्ली स्थित सीबीआई डायरेक्ट्रेट बुलाया। जहां उमेश कुमार शर्मा ने स्टिंग की सीडी सीबीआई को सौपी।
विज्ञापन
स्टिंगकर्ता काफी लंबे समय से हरीश रावत पर किए गए विधायकों की खरीद फरोख्त के स्टिंग की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। बता दें कि स्टिंग की सीबीआई जांच करवाने के लिए राज्यपाल केके पॉल ने सिफारिश की थी।
विज्ञापन
उधर, खबर है कि आगामी 6 मई को कांग्रेस दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ यात्रा आयोजित करेगी। जिसमें उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता भी शामिल होंगे। यह यात्रा जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री ऑफिस तक निकाली जाएगी।