{"_id":"571dd0334f1c1b1075a915bb","slug":"car-accident-in-gangotri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री हाईवे पर बेकाबू हुई कार, चार लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री हाईवे पर बेकाबू हुई कार, चार लोग हुए घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
गंगोत्री हाईवे पर एक कार के बेकाबू होकर ऊपर सड़क से नीचे करीब 10 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक को मामूली चोट आई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें सीएमआई दून रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह करीब नौ बजे टिहरी से दून आ रही एक कार नरेंद्रनगर क्षेत्र में हाईवे पर औणीबैंड के पास अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार में सवार जुल्फीकार (38) पुत्र जमालुद्दीन निवासी सर्वे चौक, 165-218 करनपुर, देहरादून और उनकी दो बेटियां तामिला (18), गुलफशा (16) गंभीर घायल हो गए। चालक फुल मुहम्मद निवासी दून को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा से गंभीर घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत देख सीएमआई दून रेफर कर दिया। तहसीलदार नरेंद्रनगर हरीश चंद्र जुयाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मार्ग के बीच गिरी कार को किनारे करवाया। तहसीलदार ने बताया कि हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे।
विज्ञापन