फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Booked train tickets for ransom

प्लान तो फिरौती का था, ये देखो टिकट भी खरीदा

Tue, 27 Aug 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 27 Aug 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
Booked train tickets for ransom

न्यू हरिद्वार के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल बोस से पांच लाख रुपये की रंगदारी पूरे फिल्मी अंदाज में वसूले जाने की पटकथा तैयार की गई थी। रंगदारी देने के लिए डॉक्टर को जनशताब्दी अमृतसर में बैठ सराय फाटक पर रकम गिरानी थी।

विज्ञापन


इसके लिए आरोपी उमेश ने डॉक्टर के घर ट्रेन का टिकट भेजा था। सर्विलांस और मोबाइल तकनीक का जानकार आरोपी 15 दिनों से पुलिस को छका रहा था।

पांच लाख रुपये की फिरौती
सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि न्यू हरिद्वार निवासी डा. अनिल बोस को 12 अगस्त को धमकी भरा पत्र मिला। इसमें पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी।

रंगदारी की रकम जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से 14 अगस्त को सराय फाटक के पास गिराया जाना था। इसके लिए आरोपी उमेश पुत्र हरीश चंद्र निवासी लोधामंडी ज्वालापुर ने ट्रेन का सहारनपुर तक का टिकट भी खुद बुक कराकर डाक्टर को दिया था लेकिन, डॉक्टर ने पुलिस को इत्तला कर दी।
विज्ञापन


सिम बदलकर धमकाया
पुलिस भी डॉक्टर के साथ ट्रेन में चढ़ गई लेकिन, आरोपी उमेश का पता नहीं चल पाया। इसके बाद आरोपी सिम और फोन बदल कर डॉक्टर को धमकाता रहा और रंगदारी देने के लिए लगातार कई जगह बुलाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे दबोचने के लिए रुड़की एसओजी, देहात पुलिस और सदर पुलिस की टीमें 15 दिनों तक दौड़-धूप करती रहीं। हर बार आरोपी उमेश पुलिस को गच्चा देता रहा। आखिरकार मंगलवार तड़के आरोपी को पुलजटवाड़ा से दबोच लिया गया।

डॉक्टर का जानकार था आरोपी
रंगदारी मांगने वाला आरोपी उमेश डॉक्टर से अच्छी तरह परिचित था। डॉक्टर के घर आना-जाना भी था। लोधामंडी में मोबाइल का काम करने वाले उमेश ने डॉक्टर के भोलेपन का लाभ उठाकर उससे रंगदारी वसूलने की योजना बनाई लेकिन, पुलिस ने उसकी योजना नाकाम कर दी।


टीवी देखकर बनाई योजना
आरोपी युवक उमेश ने टीवी पर आने वाले आपराधिक कार्यक्रमों को देखकर पूरी पटकथा तैयार की। आरोपी को लगा कि वह मोबाइल आदि की अच्छी जानकारी रखता है और डॉक्टर को आसानी से अपना शिकार बना सकता है। इसलिए उसने ट्रेन का टिकट भी खुद ही कराकर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed