{"_id":"570129084f1c1b1615c81188","slug":"blast-in-oil-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः तेल से भरी टंकी में गिरी चिंगारी, हुआ धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः तेल से भरी टंकी में गिरी चिंगारी, हुआ धमाका
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक वर्कशाप के बाहर वाहन (छोटा हाथी) स्टार्ट करने के दौरान स्पार्किंग से निकली चिंगारी पास में रखी तेल की टंकी में गिरने से जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान दो टेंपो चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि 80 फीसदी झुलसे एक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित साहिल बॉडी मेकर वर्कशाप में वाहनों की बॉडी बनाई जाती है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वर्कशाप में काम चल रहा था। उसी दौरान वहां एक बस की तेल की टंकी रखी थी। पास में एक छोटा हाथी वाहन भी खड़ा था। तेल की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था।
विज्ञापन
तभी छोटे हाथी को स्टार्ट करने के दौरान एक चिंगारी तेल की टंकी में गिरी और एक जोरदार धमाका हुआ। इसमें दो टैंपो चालक घायल हो गए। घायल चांद पुत्र खलील निवासी सोत मोहल्ला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एसआई अजय कुमार का कहना है कि मामूली लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।