{"_id":"572f5b834f1c1bdb125cd549","slug":"bjp-mla-coming-dehradun-for-floor-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष के साथ BJP के विधायक देहरादून रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष के साथ BJP के विधायक देहरादून रवाना
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 08 May 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में गर्माए राजनीतिक घटनाक्रम में पिछले 24 घंटे से भाजपा और कांग्रेस के बीच जो राजनीतिक घमासान शुरू हुआ है, उसके झटके ऊधमसिंह नगर में लगने लगे हैं।
विज्ञापन
रविवार को गदरपुर में सैकड़ों कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हेलीकॉप्टर से गदरपुर पहुंचे। कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुआ तभी अजय भट्ट हेलीकॉप्टर में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय और काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा को लेकर सीधे देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट देहरादून में राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल जानकारी ले रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने कार्यक्रम में अपना संबोधन भी नहीं दिया। कार्यक्रम के बीच में ही उनकी विधायक राजकुमार ठुकराल से काफी देर गुफ्तगू भी हुई और कार्यक्रम खत्म होते ही अजय भट्ट ने तत्काल देहरादून रवाना होने की बात कहते हुए तीनों विधायकों को दून चलने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक ठुकराल, अरविंद पांडेय और चीमा उनके साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर देहरादून रवाना हो गए। वहीं इसके बाद गदरपुर में काफी देर तक यह चर्चा रही कि अजय भट्ट का कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से आना और विधायकों को साथ ले जाना राजनीतिक समीकरणों से जुड़ा है।
उधर, सोशल मीडिया में विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में समर्थन के दावों पर भी दिनभर तराई में चर्चाएं गरम रहीं। जबकि, विधायक राजकुमार ठुकराल से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, वह भाजपा के मजबूत सिपाही हैं।
कांग्रेस, भाजपा ने जारी किया व्हिप
दस मई के फ्लोर टेस्ट को देखते हुये कांग्रेस ने व्हिप जारी कर दिया है। तीन लाइन के व्हिप में सभी कांग्रेस विधायकों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को कहा गया है। उधर, भाजपा ने भी व्हिप जारी किया और भाजपा के घनसाली विधायक भीमलाल आर्य को व्हिप रिसीव कराने के लिए खुद भाजपा के चीफ व्हिप मदन कौशिक विधायक आवास पहुंचे। भीमलाल आर्य के खिलाफ इससे पहले भाजपा ने दल बदल कानून के तहत नोटिस भी थमाया था पर व्हिप रिसीव न कराने के कारण भाजपा को इसमें सफलता नहीं मिल पाई थी।
कांग्रेस ने मुख्य सचेतक इंदिरा हृदयेश की ओर से व्हिप जारी किया है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने भी कुछ चुनिंदा विधायकों को भी बाकायदा व्हिप रिसीव कराया है। वैसे कहा जा रहा है कि तीन लाइन का नोटिस दस मई को फ्लोर टेस्ट में सभी को उपस्थित रहने के लिए जारी किया गया है। इससे इतर दस मई को फ्लोर टेस्ट के लिये भाजपा ने भी व्हिप जारी किया है। भीमलाल आर्य के मामले में एक बार पहले भी भाजपा मात खा चुकी है। इस स्थिति को देखते हुये रविवार को भाजपा ने बाकयादा विधायक आवास में नोटिस चस्पा किया।