फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP May have to face defeat in Rajya Sabha. 

राज्यसभा में भाजपा को करना पड़ा सकता है हार का सामना

Sun, 24 Apr 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Apr 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
BJP May have to face defeat in Rajya Sabha. 
bjp logo

राज्यसभा में भाजपा को करना पड़ा सकता है हार का सामना करना पड़ सकता है। इसके कुछ कारण है। यूपी में भी चुनाव अगले वर्ष हैं, इसलिए लोकसभा या राज्यसभा में उत्तराखंड के मुद्दे पर सपा व बसपा का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिलने की उम्मीद भी कम ही है। 

विज्ञापन


वरना, राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा था कि यदि केंद्र सरकार कहेगी तो मुलायम सिंह यादव और मायावती उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को सपोर्ट कर सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव था, जब यूपी में चुनाव नजदीक न होते। इसलिए अब इसकी संभावना कम ही रह गई है।
विज्ञापन


जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तभी से सपा और बसपा ने किसी मौके पर बहुत विरोध नहीं किया। इसके अलावा कई मुद्दों पर दोनों दलों ने सदन में अप्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुद्दे पर मुश्किल लगता है सपोर्ट 
हालांकि राजनीतिज्ञ लोग इसके पीछे मुलायम सिंह और मायावती के खिलाफ सीबीआई जांच गतिमान होने का हवाला देते हैं, लेकिन फिर भी अब उत्तराखंड के मुद्दे पर किसी तरह सपोर्ट मुश्किल लगता है। 


इसलिए यदि राष्ट्रपति शासन को दोनों सदनों में पारित कराना पड़ा तो भाजपा को राज्यसभा में हार का सामना करना पड़ सकता है। वैसे भी बसपा तो इसलिए भी नहीं करेगी, क्योंकि वह उत्तराखंड में कांग्रेस को समर्थन कर रही है। यदि ऐसा करेगी तो पहले समर्थन वापस लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed