{"_id":"6877e9c527d7a0a8fe04e607","slug":"youth-activity-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117178-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Wed, 16 Jul 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उत्तरौड़ा में लंबे समय से तीन शिक्षिकाओं और लेखाकार के रिक्त चल रहे पदों पर अल्पकालिक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक विद्यालय के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सामान्य विषय, गणित और संगीत विषय की शिक्षिका का एक-एक पद रिक्त है। इससे वहां पढ़ने वाली बालिकाओं की संबंधित विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कार्यालय में लेखाकार का पद रिक्त होने से कार्यालय संबंधी कार्य करने में दिक्कतें आ रही हैं। अब विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय में रिक्त पदों पर अल्पकालिक शिक्षिकाओं और लेखाकार की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षिकाओं के तीनों पदों पर आवेदक की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को संबंधित विषयों से स्नातक के साथ बीएड किया होना अनिवार्य है। लेखाकार के पद पर आवेदक की आयु सीमा 21 से 42 और शैक्षिक योग्यता वाणिज्य विषय से स्नातक होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता और आयु से संबंधित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति पंजीकृत डाक के माध्यम से विद्यालय के कार्यालय में भेज सकते हैं।
विद्यालय में शिक्षिकाओं की कमी को दूर करने के लिए अल्पकालिक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए समिति दूरभाष से सुचित करेगी।
विज्ञापन
चक्षुपति अवस्थी, बीईओ, कपकोट