{"_id":"56e849484f1c1b93448b4568","slug":"young-woman-celebrating-birthday-and-brought-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ डे मना रहे युवक-युवती को थाने पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ डे मना रहे युवक-युवती को थाने पहुंचाया
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा से आकर गर्ल फ्रेंड के साथ बर्थ डे मनाना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक और युवती को थाने पहुंचा दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद युवती को घर भेज दिया गया। जबकि देर शाम तक युवक के परिजनों के नहीं पहुंचने से युवक को थाने में ही बैठाए रखा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में किसी ने थाना पुलिस को एक होटल में अपरिचित युवक-युवती के बैठे होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे युवक और युवती को थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह खटीमा से गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए रुद्रपुर निवासी अपने दोस्त के साथ यहां आया है।
विज्ञापन
लिस ने युवती के परिजनों को फोन से सूचित किया। इसके बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों को भी खटीमा से बुलाया गया है। देर शाम तक उसके परिजनों के बागेश्वर नहीं पहुंचने से युवक को थाने में ही बैठाया गया था।
विज्ञापन