{"_id":"5cbe03c9bdec22146c225c11","slug":"wounded-scarves-wandered-to-mandalsarra","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल घुरड़ भटककर मंडलसेरा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल घुरड़ भटककर मंडलसेरा पहुंचा
Mon, 22 Apr 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में मिले घायल घुरड़ को वन विभाग को सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में घायल हुआ एक घुरड़ सोमवार को भटककर मंडलसेरा गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने घुरड़ को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। पशु चिकित्सकों द्वारा घायल घुरड़ का इलाज किया जा रहा है। ठीक होने के बाद वन विभाग इसे जंगल में छोड़ेगा।
सोमवार की दोपहर मंडलसेरा गांव में भटकता हुआ घुरड़ दिखा। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा के बगीचे के समीप पहुंचने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल घुरड़ को कब्जे में लिया। रेंजर मोहन सिंह नयाल ने बताया कि घायल घुरड़ के पैर में चोट लगी है। लगता है कि जंगल में यह घुरड़ झुंड से अलग होकर भटक गया। पशु चिकित्सक डॉ मयंक नैथानी घायल घुरड़ का इलाज कर रहे हैं। बताया कि एक दो घुरड़ का इलाज चलेगा। स्वस्थ होने के उपरांत घुरड़ को जंगल में छोड़ा जाएगा।