फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Assessment was conducted by organizing a competition alongside the training.

Bageshwar News: प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगिता कराकर किया आंकलन

Sat, 29 Aug 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Assessment was conducted by organizing a competition alongside the training.
बागेश्वर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से जन शिक्षण संस्थान में ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही महिलाएं चार माह का ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतिभागियों की दक्षता आंकलन के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंजलि ने पहले, कशिश दूसरे और इंदु दानू ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर के रूप में हर्षिता परिहार ने प्रशिक्षणार्थियों को आकर्षक और आधुनिक मेहंदी डिजाइन बनाने के सुझाव दिए और मेहंदी कला की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। कहा कि ब्यूटी केयर और मेहंदी डिजाइनिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं घर से भी अपना रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना, उनके कौशल को आजीविका संवर्धन से जोड़ना रहा।
विज्ञापन

अंजलि दफौटी ने बताया कि ब्यूटी पार्लर का काम करना पहले से अच्छा लगता था। प्रशिक्षण के दौरान काफी कुछ नया सीखने को मिल रहा है। मेहंदी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने पर अपनी कला का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक, प्रेमा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ब्यूटी पार्लर से जुड़ी सभी चीजें बताई जा रही हैं। आंकलन के लिए प्रतियोगिता कराई। प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षु हर्षिता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने की जिज्ञासा बढ़ी है। आगे और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान काफी चीजें सीखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed