फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors who went to take an exam ended up examining patients.

Bageshwar News: परीक्षा देने गए डॉक्टरों ने लिया मरीजों का इम्तिहान

Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Doctors who went to take an exam ended up examining patients.
बागेश्वर। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था शनिवार को एकाएक पटरी से उतर गई। एक साथ 36 डॉक्टरों के पीजी की प्रवेश परीक्षा देने के लिए अवकाश पर जाने से जिला अस्पताल समेत तमाम स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार के अवकाश के बाद अस्पताल खुले तो मरीजों की लंबी कतारें लगीं लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते व्यवस्थाएं चरमराती दिखीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवकाश के बाद शनिवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ पहुंची। अस्पताल में सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी में तैनात रहे लेकिन फिजिशियन के अवकाश पर रहने से मौसमी बीमारियों और बुखार से पीड़ित मरीजों को काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति को संभालने के लिए सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी ड्यूटी की जिम्मेदारी भी संभाली। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक अन्य चिकित्सक भी इमरजेंसी में सेवाएं देते रहे जिसके चलते सुबह उनकी ओपीडी का संचालन नहीं हुआ। ओपीडी और इमरजेंसी दोनों जगह मरीजों को इलाज के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed