{"_id":"56e0777c4f1c1b4f628b4581","slug":"women-s-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी में महिलाओं का अनशन 22वें दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी में महिलाओं का अनशन 22वें दिन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कर्मी गांव की पांच मांगों को लेकर महिलाओं का क्रमिक अनशन बुधवार 22वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनस्थल पंचायत घर में हुई सभा में ग्राम प्रधान महिपाल राम ने कहा कि सूचना क्रांति के तमाम दावों के बावजूद गांव को संचार सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। सड़क की हालत सुधारने, सड़क निर्माण में कटी नाप भूमि का प्रभावितों का मुआवजा, सूखा राहत, गांव का विद्युतीकरण भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। क्रमिक अनशन में बलपा देवी, देवकी देवी, आनंदी देवी, तुलसी देवी, बसंती देवी, दानुली देवी बैठी। पूर्व सैनिक संगठन के सचिव नारायण सिंह दुबड़िया ने अध्यक्षता, संचालन पूर्व प्रधान चंद्रा कर्म्याल ने किया। वहां बीडीसी सदस्य नंदन सिंह, स्वरूप सिंह कर्म्याल, नारायण सिंह कर्म्याल, डिकर सिंह, पुष्पा कर्म्याल आदि थे।
विज्ञापन