फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women engaged in the pipeline to open themselves

 स्वयं पाइप लाइन खोलने में जुटी महिलाएं

Wed, 21 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women engaged in the pipeline to open themselves
बंद पड़ी पाइप लाइन को खोदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
। मंडलसेरा के पीपलचौक क्षेत्र में पाइप लाइन में मलबा भरने से पिछले छह माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान द्वारा ध्यान नहीं देने से नाराज महिलाओं ने स्वयं पाइप लाइन को खोलने का काम शुरू कर दिया। क्षेत्र की महिलाओं ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन



पीपलचौक क्षेत्र की महिलाएं सुबह हाथों में कुदाल व फावड़े लेकर बंद पड़ी पानी की लाइन को खोदने में जुट गई। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि मलबा भरे होने से पाइप लाइन छह माह से बंद पड़ी है। नलों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से हजारों लोग परेशान है। उन्हें प्राकृतिक स्रोतों और सरयू नदी से पानी ढोना पड़ रहा है। इसकी सूचना देने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यदि विभाग ने तीन दिन के भीतर पेयजल लाइन का सुधार कर जलापूर्ति सुचारु नहीं की तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन



इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसी नेगी, कमला कांडपाल, कविता जोशी, कमला जोशी, मीना पंत, सरोज चौहान, पुष्पा नगरकोटी, कविता जोशी सहित कई महिलाएं शामिल थीं। दूसरी तरफ जल संस्थान के ईई केएस खाती ने कहा कि बरसात के दौरान कुछ पेयजल योजनाओं में मलबा घुस गया था। जिन पाइप लाइनों में मलबा घुसा था अधिकांश की सफाई कर दी गई है। मंडलसेरा से नलों में कम पानी आने की शिकायत मिली है। जल्दी ही पीपलचौक की लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed