{"_id":"6aca7f1bbfdcc96dcc0a42f6","slug":"increased-presence-of-wild-animals-in-jalmani-farmers-harvesting-crops-before-they-fully-ripen-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128642-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जलमानी में जंगली जानवरों की बढ़ी धमक, फसल पकने से पहले ही काट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जलमानी में जंगली जानवरों की बढ़ी धमक, फसल पकने से पहले ही काट रहे किसान
Sat, 10 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के जलमानी क्षेत्र में जंगली जानवरों की धमक लगातार बढ़ती जा रही है जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। दिन में बंदरों के उत्पात और रात के समय जंगली सुअरों की ओर से फसलों को पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान से ग्रामीण खासे परेशान हैं। हालात यह हैं कि किसान धान की फसल पूरी तरह पकने का इंतजार करने के बजाय उसे समय से पहले ही काटने को मजबूर हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि फसल पकने तक इंतजार किया जाए तो जंगली जानवर बची-कुची उपज को भी पूरी तरह बर्बाद कर देंगे। इसी आशंका के चलते किसान दिन-रात खेतों की पहरेदारी करने को मजबूर हैं। जलमानी की ग्राम प्रधान पूजा देवी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में जंगली सुअरों की धमक बहुत बढ़ गई है। सुअर खेतों में घुसकर धान की फसल को रौंद रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं। दिन में बंदर फसल नुकसान पहुंचाते हैं और रात होते ही सुअरों का डर सताने लगता है जिससे किसानों का खेती करना बेहद कठिन हो गया है।