फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fifth Seemant State-Level Mountain Science Festival concludes; deliberations held on fostering scientific temp

बागेश्वर: पांचवा सीमांत राज्यस्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव संपन्न, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन

Sat, 10 Oct 2026 04:17 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

सीमांत राज्यस्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया। विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, प्रश्नोत्तरी, कविता और नाटक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को विभिन्न वर्गों में स्थान मिला।

विज्ञापन
Fifth Seemant State-Level Mountain Science Festival concludes; deliberations held on fostering scientific temp
पर्वतीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में पहली बार आयोजित पांचवा सीमांत राज्यस्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का शानदार समापन हो गया है। बीते शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया था। महोत्सव में विभिन्न जिलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी, नाटक और कविता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वैज्ञानिक हिंदी कविता प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चंपावत की श्रेया पांडे और सीनियर वर्ग में पिथौरागढ़ की निशा भट्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चंपावत की चंद्रशी राय ने बाजी मारी, जबकि सीनियर वर्ग में पिथौरागढ़ के धीरेंद्र कन्याल पहले स्थान पर रहे। वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पिथौरागढ़ की पावनी धामी और सीनियर वर्ग में चंपावत के सचिन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। वैज्ञानिक क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीआईसी गौणा चमोली और सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर ने पहला स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक नाटक प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंतक्वैराली, बागेश्वर और सीनियर वर्ग में उदयन इंटरनेशनल स्कूल चंपावत ने बाजी मारी। यूनिकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मंच और अवसर दिए जाने की जरूरत है। हमारा प्रयास है कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थी इसे अपने दैनिक जीवन और स्थानीय समस्याओं के समाधान से भी जोड़ें। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन जोशी, डॉ. मनमोहन रावत, बृजेश आगरी, दीप चंद्र जोशी, अव्वल सिंह तोपाल, संगम साह, और राजीव निगम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed