फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman injured in pig attack, admitted to hospital

Bageshwar News: सुअर के हमले में महिला चोटिल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 15 May 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 15 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in pig attack, admitted to hospital
कपकोट(बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के लीली-गैनाड़ गांव की महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। घायल महिला का सीएचसी कपकोट में इलाज चल रहा है। प्रभावित परिवार ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे गीता देवी (35) पत्नी ख्याली दत्त घर के समीप खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान जंगली सुअर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला शोर मचाकर जान बचाने के लिए भागी। इसी दौरान गिरने से वह चोटिल हो गई। घायल महिला को उसके पति ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि महिला के हाथ, पैर और अन्य हिस्सों पर अंदरूनी चोट आई है। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद महिला के इलाज के लिए मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed