{"_id":"58863c244f1c1bbd7ecf42e9","slug":"wine-and-money-sharing-deal-strictly-with-those-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और पैसा बांटने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब और पैसा बांटने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
व्यय प्रेक्षक पीटी भूटिया ने निगरानी और उड़नदस्ता टीमों से अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने को कहा है। उन्होंने किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दलों द्वारा शराब या रुपए बांटने की सूचना मिलते ही उस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य सहित वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश भी दिए।
व्यय प्रेक्षक ने एसपी को निगरानी और उड़नदस्ता टीमों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने चुनावों में शराब और पैसा बांटने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए आचार संहिता प्रभारी को प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण कर आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।