फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will continue till the DPR is shown

डीपीआर दिखाने तक जारी रहेगा आंदोलन 

Sun, 31 Dec 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 31 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Will continue till the DPR is shown
शांतेश्वर में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण।  - फोटो : amar ujala

बिलौना-सप्तेश्वर मोटर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर साताप्यारा के ग्रामीणों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलनस्थल शांतेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को आनंद सिंह और पूरन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। रविवार को सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक प्रशासन सड़क निर्माण की डीपीआर नहीं दिखाता, आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन


आंदोलनस्थल शांतेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को आनंद सिंह और पूरन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक बिलौना-शक्तेश्वर सड़क का निर्माण शुरू हो नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। ग्रामीण किसी भी ठगी में नहीं आएंगे। क्षेत्र के गांवों की पहले से उपेक्षा हुई है।
विज्ञापन


वर्ष 1980 में निर्मित प्राइमरी भवन की आज तक मरम्मत नहीं हो सकी है। पैदल चलने के रास्तों की हालत भी जर्जर है। उन्होंने उपेक्षा जारी रही तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। वहां सोबन सिंह, चंदन सिंह मेहता, पुष्कर मेहता, महेंद्र असवाल और आनंद मेहता आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed