{"_id":"59c3f2e74f1c1b36688b5eb6","slug":"weekly-market-for-ferry-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी व्यवसायियों के लिए लगेगा साप्ताहिक बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी व्यवसायियों के लिए लगेगा साप्ताहिक बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका सभागार में नगर फेरी समिति की बैठक पालिकाध्यक्ष गीता रावल और ईओ राजदेव जायसी की मौजूदगी में हुई। इसमें मुख्य रूप से फड़ और फेरी लगाने वालों का सर्वेक्षण एवं फेरी व्यवसायियों के लिए साप्ताहिक बाजार की व्यवस्था करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
वक्ताओं ने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य करने के दौरान सभी से परिचय पत्र जमा कराए जाएंगे और एक रजिस्टर भी बनाया जाएगा। बताया गया कि सर्वे के बाद सभी फड़ व्यवसायियों को पंजीकरण फार्म वितरित किए जाएंगे। फेरी व्यवसायियों के लिए साप्ताहिक बाजार की व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
साथ ही नगर पालिका द्वारा शीघ्र स्थान चयनित करने की बात कही गई। फड़ व्यवसायियों के लिए पंजीकरण शुल्क अगली बैठक में तय करने का निर्णय लिया। बैठक में स्वरोजगार के लिए लोन योजना पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि एनयूएलएम योजना के तहत दो लाख तक का लोन सात प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता है।
विज्ञापन
बैठक में लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, विनियमित प्राधिकरण के अवर अभियंता ओंकार दत्त त्यागी, सभासद नंदी परिहार, दीप चंद्र जोशी, हयात सिंह परिहार, सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट, राजवीर, गणेश साही, राजेंद्र गिरी, शोभा देवी, जानकी देवी, प्रेमा उपाध्याय आदि थे।