{"_id":"689a361e9ceb44324d0e758a","slug":"water-was-offered-with-devotion-in-baba-bagnath-and-baijnath-temple-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117778-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बाबा बागनाथ और बैजनाथ मंदिर में श्रद्धा से चढ़ाया जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बाबा बागनाथ और बैजनाथ मंदिर में श्रद्धा से चढ़ाया जल
Mon, 11 Aug 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। श्रावण के अंतिम सोमवार की सुबह से ही बागनाथ और बैजनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन के लिए लाइन में लगकर इंतजार किया।
बागनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। एक ओर रिमझिम बारिश हो रही थी, दूसरी ओर श्रद्धालु मंदिर के बाहर लाइन लगी थी।
सुबह 11:30 बजे तक बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर में पुरोहितों और पंडितों से रूद्री पाठ, शिवार्चन के साथ दान देकर पुण्य अर्जन किया।
गरुड़ के बैजनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नगर क्षेत्र के लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। चक्रवृत्तेश्वर, थानेश्वर आदि मंदिरों में भी पूजा की। कपकोट के शिवालय, तप्तकुंड, कांडा के गोपेश्वर और दुगनाकुरी क्षेत्र के मंदिरों में भी सुबह से दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा।