फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warning to go to court if no ACP benefits

एसीपी का लाभ न मिलने पर न्यायालय जाने की चेतावनी

Sun, 26 Nov 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 26 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Warning to go to court if no ACP benefits
बागेश्वर में बैठक करते मिनिस्टीरियलकर्मी। - फोटो : amar ujala

शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल प्रांतीयकरण राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक में लंबित समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी गई यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। बागनाथ मंदिर परिसर में संगठन के दीवान सिंह ऐंठानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी वर्ष 1981 से विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त हैं।

विज्ञापन


विद्यालयों का प्रांतीयकरण वर्ष 2005 में किया गया था। इसके बावजूद उन्हेें समयमान वेतनमान एसीपी का लाभ पुरानी सेवाओं को जोड़ते हुए नहीं दिया जा रहा है जबकि उसी विद्यालय में तैनात शिक्षकों को इसका लाभ मिल रहा है। इस मामले में कई बार शासन से पत्र व्यवहार किया गया है, जिस पर आज तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। वहां गोपाल सिंह, प्रताप सिंह, मन मोहन सिंह, बलवंत सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed