फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Congress staged a protest and burned an effigy of the BJP.

Bageshwar News: यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका भाजपा का पुतला

Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress staged a protest and burned an effigy of the BJP.
गरुड़ के गांधी चबूतरे में भाजपा का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर शुद्धीकरण हवन किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरुड़ के गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इसे भेदभाव और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि 21वीं सदी में देश की प्रगति के लिए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना जरूरी है। कांग्रेस नेता बालकृष्ण ने संकीर्ण सोच को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। यूथ कांग्रेस नेता धीरज कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस धार्मिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, गिरीश तिवारी, लक्ष्मण आर्य, प्रकाश कोहली, दीपक कोहली, हरीश भट्ट और बबलू फर्स्वाण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed