फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warning of movement when taxi stand is full

टैक्सी स्टैंड फुल होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Warning of movement when taxi stand is full
बागेश्वर। भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियों को पार्क करने के लिए जगह नहीं है। टैक्सी स्टैंड पर निर्माणाधीन काम समय पर पूरा नहीं होने से टैक्सी चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिंडारी टैक्सी एकता समिति भराड़ी ने टैक्सी स्टैंड और पिंडारी सौग मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा नहीं होने पर चक्का जाम और आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर टैक्सियों को पार्किंग करने की कोई सुविधा नहीं है। निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड का काम अभी तक पूरा नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिंडारी सौग रोड की हालत बेहद खराब है। इससे अनहोनी का डर रहता है। पिंडारी टैक्सी एकता समिति भराड़ी ने इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के जरिये टैक्सी स्टैंड और पिंडारी सौग मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा नहीं होने पर चक्काजाम और आंदोलन करने की चेतावनी दी। ंउन्होंने कहा कि टैक्सी चालक, मालिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कुंदन सिंह, भगवत सिंह, दिनेश सिंह, गोविंद, सुंदर सिंह, भजन सिंह, नवीन बघरी, भूपाल, महेश, लोकपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed