फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers of Vachham demonstrated for the demand of electricity

बिजली की मांग को लेकर वाछम के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Vachham demonstrated for the demand of electricity
बागेश्वर। कपकोट तहसील की पिंडर घाटी के दूरस्थ गांव वाछम में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने लाइन बिछाने के बावजूद 100 परिवारों को कनेक्शन नहीं दिए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर पूरे गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

वाछम के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जिला बनने के 23 वर्ष बाद गांव में यूपीसीएल की बिजली लाइन बिछी, जिसमें से सभी को सुविधा नहीं दी जा रही है। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने गांव में लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया लेकिन कई तोकों को अब भी बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई है। उनका कहना है कि अगर जल्द गांव के वंचित परिवारों को बिजली सुविधा नहीं मिली तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां ग्राम प्रधान मालती देवी, चंदन सिंह, मोहन सिंह, दुर्गा सिंह, चनर राम, लोकपाल सिंह, तारा सिंह उमेश सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed