फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers began an indefinite fast in Bgnigadh

बगनीगाड़ में ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन

Tue, 28 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। गांव गरीब उत्थान मंच के बैनर तले बगनीगाड़ में चल रहा क्रमिक अनशन चौथे दिन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। अनशनकारी ने कहा कि जब तक गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है वह अनशन से नहीं हटेंगे।  

विज्ञापन


सोमवार से प्रकाश चंद्र जोशी आमरण अनशन पर बैठे। गांव गरीब मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिजली, संचार और पेयजल की गांव में कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


आजादी के छह दशकों बाद भी उन्हें चीड़ के छिलके जलाकर उजाला करना पड़ता है। पेयजल के लिए गाड़-गधेरों के दूषित पानी पर निर्भर हैं। कहा कि बगनीगाड़ तोक में विद्युतीकरण के लिए तीन साल पहले 2013 में आंदोलन चलाया था, लेकिन कोरे आश्वासन देकर आंदोलन को खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अनशन पर बैठे प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जब तक तीनों म मांगों को पूरा नहीं किया जाता है अनशन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर कमला, पुष्पा  देवी, धन सिंह दयाराकोटी, विशन सिंह भंडारी,  नंदा बल्लभ जोशी,विशन  सिंह, केवलानंद  जोशी,  प्रताप सिंह, नंदा बल्लभ आदि ने आमरण अनशनकारी के समर्थन में धरना दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed