{"_id":"5a7ddafb4f1c1ba2268b95c6","slug":"vajyula-s-teachers-did-the-schooling-decoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"वज्यूला के शिक्षकों ने किया विद्यालय का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वज्यूला के शिक्षकों ने किया विद्यालय का सुंदरीकरण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सुंदरीकरण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व छात्र-छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
पदम सिंह परिहार राइंका वज्यूला में शिक्षकों ने अपने प्रयासों से धनराशि जमा कर विद्यालय के सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया है। शिक्षक आलोक पांडेय और हरीश फर्स्वाण के प्रस्ताव पर सभी 28 शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस कार्य में सहयोग किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि विद्यालय में सुंदरीकरण के लिए क्रोटन, फाइकस, मनी प्लांट, क्रिसमस ट्री, मोर पंखी आदि 25 प्रजाति के पौधे हल्द्वानी से मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
एनएसएस स्वयं सेवियों द्वारा भी इसमें सहयोग दिया जा रहा है। जिलापंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने शिक्षकों की इस पहल का स्वागत करते हुए अपना सहयोग करने की बात कही है। इसमें प्रधानाचार्य केसी पाठक, मोहन बिष्ट, राजेश्वरी, चंद्रावती, नरेंद्र कार्की, राजीव मिश्रा, रघुवीर नेगी, कैलाश, शिवबरन राजपूत, भगवती, ममता रानी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन