फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttrayani Meeting

Bageshwar News: केले और आम के पत्तों से बनेंगे तोरणद्वार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uttrayani Meeting
बागेश्वर के विकास भवन सभागार में उत्तरायणी मेले को लेकर बैठक लेते सीडीओ संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराणी मेले को लेकर विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि मेले के दौरान नगर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। नगर के सभी पुल और मेलास्थल को बिजली की माला से रोशन किया जाएगा। नगर में आने वाली सभी सड़कों पर तोरणद्वार (स्वागत गेट) बनाए जाएंगे। जिन्हें केले और आम के पत्तों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ सिंह ने सभी तोरणद्वारों को एकरूप और भव्य बनाने को कहा। मेलास्थल में लगने वाली विकास प्रदर्शनियों को आकर्षक बनाने और सभी स्टॉलों के बैनर, फ्लैक्स एक ही रंग और साइज के बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरपालिका ईओ को मेले से पूर्व नगर के सभी शौचालयों की मरम्मत कराने, मेलावाधि में शौचालयों की पुख्ता सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मेलावधि में अलाव जलाने, रैनबसेरे की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा। लोनिवि को सभी पुलों का रंगरोगन कर सडको के पैरापिटों की मरम्मत कर उनका भी रंगरोगन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को नदी किनारे बने तटबंधों की सफाई व रंगरोगन कराने को कहा। पुलिस प्रशासन को मेलावधि में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।बैठक में डीडीओ संगीता आर्या, सीईओ जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर चन्द्रा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, ईई लोनिवि राजकुमार, जल संस्थान सीएस देवडी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, ईओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed