{"_id":"5df52ddf8ebc3e87b070643e","slug":"uttarayani-fair-will-be-grand-bageshwar-news-hld365572461","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से भव्य होगा उत्तरायणी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से भव्य होगा उत्तरायणी मेला
विज्ञापन
गर पालिका बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारी बैठक करते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल एवं अन्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की सुंदरता को निखारने के लिए तैयारियों का दौर जारी है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल रोजाना नगर भ्रमण कर मेले से पहले सभी खामियों का बारीकी से परीक्षण कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को हुई बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नगर पालिका परिसर में हुई बैठक में उत्तरायणी से पहले सभी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की गई। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि मेले को सुंदर बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी सभासदों, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई विभाग आदि विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि उत्तरायणी मेले को इस बार और भव्य मनाया जाएगा। मेले में आने वाले लोगों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। नालियों की सफाई, झाड़ियों का कटान, टूटफूट, सड़कों पर बने गड्ढों को त्योहार से पहले ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द नुमाइशखेत रोड का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान शौचालय की व्यवस्था के लिए मोबाइल टॉयलेट मंगाए जा रहे हैं। इसके लिए ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मौके पर ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी, सभासद दीपक खेतवाल, प्रेम सिंह हरडिय़ा, व्यापार मंडलाध्यक्ष हरीश सोनी समेत लोनिवि, सिंचाई विभाग, एनएच आदि के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।