फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Undo the hard work of farmers, wild pig

किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे जंगली सुअर

Fri, 09 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

जंगली सुअर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं होने से खेती बाड़ी से गुजर-बसर करने वाले किसान मायूस हैं। जनपद के काफलीगैर और कठपुड़ियाछीना क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक पिछले लंबे समय से बना हुआ है।

विज्ञापन


यहां पर रात में झुंडों की शक्ल में आने वाले सुअर फसलों को तहस-नहस करने के साथ ही खेतों को भी खोद दे रहे हैं। फसलों के साथ ही बाड़ों में बोई गई सब्जी भी सुअरों से सुरक्षित नहीं है। काश्तकार नारायण सिंह और मोहन सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है। दिन में बंदर खेती को नुकसान पहुंचाते हैं और रात को सुअर। सुअरों से फसलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग से मांग की गई थी। परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


सुअर फसलों के साथ ही लोगों पर ही हमला करते हैं इसलिए किसानों के लिए फसलों की सुरक्षा कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। साल दर साल सुअरों के हमले बढ़ रहे हैं। सुअरों को मारने के लिए सरकार की ओर से जो रूल बनाए गए हैं वह बेअसर साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने सुअरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तत्काल सरकार व वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि जानवरों से फसलों को होने वाली क्षति को रोकने के लिए जल्दी प्रयास नहीं किए गए तो उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed