फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two days before the vote would be off 85 polling parties

मतदान से दो दिन पहले 85 पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी

Tue, 31 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 31 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 कपकोट विधानसभा की 85 पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना हो जाएंगी। जबकि कपकोट की शेष पोलिंग पार्टियों के साथ ही बागेश्वर विधानसभा की सभी 177 पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पैदल मार्ग में सामान ले जाने के लिए मजदूरों की व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



बागेश्वर जिले की कपकोट और बागेश्वर विधान सभाओं में कुल 349 मतदेय स्थल हैं। कपकोट विधान सभा में 172 मतदेय स्थल हैं। इनमें से 85 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पहले रवाना हो जाएंगी। जबकि 87 पोलिंग पार्टियां एक दिन पूर्व रवाना होंगी। बागेश्वर विधानसभा सीट में 177 मतदेय स्थल हैं। इन मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना होंगी। बागेश्वर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों की दूरी दो से आठ किमी है।
विज्ञापन


जबकि कपकोट विधानसभा के पोलिंग बूथों की दूरी चार से 17 किमी है। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी पोलिंग पार्टियों के सामान को ले जाने के लिए मजदूरों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी वाले पोलिंग बूथों पर मोटर मार्ग को आवागमन के लिए चालू रखने के लिए पहले से ही स्नो कटर, जेसीबी मशीन और मार्ग में बर्फ होने पर पोलिंग पार्टी के वाहन में चैन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed