फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   two-day simaant parvatiya bal vigyan-mahotsav begins with a grand opening on October 9.

बागेश्वर: कल से पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ; तैयारियां पूरी

Thu, 08 Oct 2026 03:56 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

यूकॉस्ट की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। उद्घाटन के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंच रहे हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
two-day simaant parvatiya bal vigyan-mahotsav begins with a grand opening on October 9.
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुक्रवार से भव्य आगाज होने जा रहा है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के उद्घाटन के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंच रहे हैं। सीएम के आगमन और दो दिवसीय आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

जिला संयोजक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत की विशेष पहल पर यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान को प्रयोगशालाओं से निकालकर सीमांत और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों तक पहुंचाना है, ताकि उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अभिरुचि पैदा हो सके।

विज्ञापन

महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार प्रातः 10:30 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत समेत कई गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रदेश के छह सीमांत जिलों रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के 240 चयनित बाल वैज्ञानिक अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ शिरकत कर रहे हैं। प्रतिभागी टीमों का कार्यक्रम स्थल में पहुंचना शुरू हो गया है।

महोत्सव के दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल पांच मुख्य गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान नाटिका, विज्ञान क्विज, विज्ञान कविता और विज्ञान कविता प्रतियोगिताएं शामिल हैं। आयोजन स्थल विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल की देखरेख में पेयजल, आवास और मंच व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं।

सीएम धामी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को तय बागेश्वर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 का विधिवत उद्घाटन करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह 10:20 बजे हेलीकॉप्टर से डिग्री कॉलेज स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे वे कार से कार्यक्रम स्थल विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के लिए रवाना होंगे। सीएम 10:45 बजे बाल विज्ञान महोत्सव परिसर पहुंचेंगे, जहां वे दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय राज्य स्तरीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे और छह सीमांत जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटा बिताने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे मंडलसेरा से कार से पुनः डिग्री कॉलेज हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। डीएम अपूर्वा पांडेय और एसपी जितेंद्र मेहरा ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed