फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar burned.

Bageshwar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Thu, 08 Oct 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar burned.
गरुड़ (बागेश्वर)। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने गरुड़ में उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों को उनके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार यानी मतदान से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान ही लोकतंत्र की असली बुनियाद है और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिससे कोई भी पात्र नागरिक छूट न पाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी गोपाल दत्त भट्ट, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, शंकर दत्त शैली, गिरीश तिवारी, प्रकाश चंद्र, विशाल फर्स्वाण, दीपक कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयुक्त पर लगाए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
कपकोट(बागेश्वर)। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चल रहे लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कमेटी ने नारेबाजी कर पुतला फूंका। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज निर्वाचन आयुक्त के संबंध में लगाए जा रहे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की । बृहस्पतिवार को डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची और आयोग की कार्यप्रणाली पर राजनीतिक दलों और नागरिकों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग की संवैधानिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची से जुड़े मामलों की पारदर्शी जांच कराने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस ने मतदाता सूची में अनियमितता, गलत नाम जोड़ने या वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed