{"_id":"5e762d6c8ebc3e6feb3e8b9d","slug":"tourist-in-bageshwar-bageshwar-news-hld378032350","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालड़ीछीना में एक बच्चे समेत पांच विदेशी पर्यटकों के ठहरने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालड़ीछीना में एक बच्चे समेत पांच विदेशी पर्यटकों के ठहरने से हड़कंप
विज्ञापन
बागेश्वर के पालड़ीछीना गांव में मौजूद विदेशी सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के दूरस्थ इलाके पालड़ीछीना गांव में पांच विदेशी पर्यटकों के ठहरने से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी सैलानियों को 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। इन सैलानियों का शुक्रवार को ही कोरोना को लेकर हरिद्वार में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। पांचों की मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव आई है।
झिरौली के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार को उनके नेतृत्व में पुलिस टीम पालड़ीछीना गांव पहुंची। वहां एक बच्चे समेत पांच विदेशी पर्यटक एक घर में रुके थे। पुलिस ने इन लोगों के पासपोर्ट, वीजा आदि की जांच की। इनके पास से 20 मार्च को हरिद्वार में कराई स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट मिली है। स्वास्थ्य जांच में हरिद्वार के सीएमओ ने इन लोगों को क्लीन चिट दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सैलानियों में दो जर्मनी, दो अमेरिका और एक स्पेन का निवासी है। उन्होंने बताया कि यह लोग पालड़ीछीना में एक व्यक्ति के घर में रह रहे हैं। पुलिस ने मकान स्वामी के साथ ही विदेशी सैलानियों को 14 दिन तक घर बाहर न निकलने, किसी भी व्यक्ति के संपर्क में न आने का नोटिस दिया है।