{"_id":"58c2c4b84f1c1b0f3bdc56a0","slug":"today-will-reach-holyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कोट भ्रामरी पहुंचेंगी विभिन्न गांवों की होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कोट भ्रामरी पहुंचेंगी विभिन्न गांवों की होली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 10 Mar 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
सजी हैं गुलाल की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी के गांव होली की धूम मची है। महिला, पुरुषों ने त्रयोदशी के दिन गांव के चौपालों में जमकर होली गाई। होल्यारों ने मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौछ होली का गायन किया। विभिन्न गांवों के होल्यार शुक्रवार को बाजे-गाजों के साथ कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
कत्यूर घाटी के कज्यूली, अणां, मटेना, गढ़सेर, नरग्वाड़ी, मटे तिलसारी, चनोली, थापल, मन्यूड़ा, जैसर, पुरुड़ा, जिनखोला, अयारतोली, डंगोली, भेंटा, पाये, चौरसों, टानीखेत आदि गांवों की महिला, पुरुषों ने बारी-बारी से अपने मोहल्ले के लोगों के घरों में होली गायन किया।
विज्ञापन
विभिन्न गांवों की होली शनिवार प्रात: बैजनाथ मंदिर होकर कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचेंगी। एसडीएम एनएन नगन्याल ने बताया कि कोट भ्रामरी मंदिर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस, राजस्व पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। एसडीएम ने लोगों से होली का शांतिपूर्वक मनाने को कहा।
विज्ञापन