Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three teams formed in the Bheta robbery case; CCTV footage from Saniudiyar to Kanda is being examined.

Bageshwar News: भेटा लूट मामले में तीन टीमें गठित, सानीउडियार से कांडा तक खंगाले जा रहे सीसीटीवी

Tue, 24 Nov 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed in the Bheta robbery case; CCTV footage from Saniudiyar to Kanda is being examined.
बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के भेटा गांव में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर हुई लूट की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। घटना के तीसरे दिन भी आरोपितों का सुराग न लगने से गांव में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार की रात भेटा गांव में घर में अकेली बुजुर्ग महिला तारा जोशी के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने गले से बक्से की चाबी निकाल ली थी और जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। बेटे नीरज जोशी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता तारा जोशी का सीएचसी कांडा में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। गठित तीन टीमों ने सोमवार को सानीउडियार से लेकर कांडा और आसपास के गांवों में लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पुलिस टीमें गहनता से जांच में जुटी हैं और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और इसके लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सानीउडियार से कांडा तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं व पूछताछ जारी है। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -राजेंद्र साह, सीओ, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed