{"_id":"4425c79c105bea231e406d87effa90f9","slug":"three-injured-by-falling-tractor-labour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर गिरने से तीन लेबर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर गिरने से तीन लेबर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठपुड़ियाछीना-तरमोली मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर सड़क से नीचे गिर जाने के कारण चालक सहित तीन लेबर घायल हो गए। तीनों नेपाल के निवासी थे। घायलों का यहां जिला अस्पाताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार नेपाल के दैलेख जिला निवासी डम बहादुर, राजू, श्याम बहादुर सड़क निर्माण के काम पर लगे थे। रविवार की सुबह वह तीनों ट्रैक्टर में बैठकर कठपुड़ियाछीना से तरमोली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर को राजू चला रहा था। तभी कुछ दूर जाने के बाद ही ट्रैक्टर सड़क से उतरकर 20 मीटर नीचे चला गया। जिससे तीनों घायल हो गए। क्षेत्रीय पटवारी प्रवीन सिंह टाकुली उन्हें 108 के माध्यम से यहां जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। काफलीगैर के प्रभारी तहसीलदार कृष्ण चंद्र ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा।