फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There is respect for women, where there is a rise in society

नारी का सम्मान है जहां, समाज का उत्थान है वहां

Sat, 25 May 2019 11:42 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो   बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो   बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 25 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
There is respect for women, where there is a rise in society
बागेश्वर गायत्री विद्या मंदिर में अपराजिता स्लोगन प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के अंतर्गत गायत्री विद्या मंदिर बिलौना में महिला सशक्तिकरण पर स्लोगन प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या दुर्गा असवाल ने किया। उन्होंने कहा कि अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के जरिये 10 करोड़ महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे अपनी मां, टीचर, बहन का कहना मानते हैं, घर में भाई बहन एक समान व्यवहार करते हैं तो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद प्रतियोगिता में तरह-तरह के स्लोगन लिखें। पहला पुरस्कार नेहा मेहरा, दूसरा रुचि नगरकोटी और तीसरा पुरस्कार सुमन आर्य ने जीता। जबकि अनामिका, विवेक जोशी और दिया कुमारी ने सांत्वना पुरस्कार जीते। सभी बच्चों को प्रधानाचार्य दुर्गा असवाल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान जगदीश जोशी, विवेकानंद पांडे, प्रदीप रावत, हिमांशु, कमल, मीनाक्षी, लता, हेमा, बीना, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बच्चों ने लिखे यह स्लोगन  
नारी का सम्मान है जहां, समाज का उत्थान है वहां, पुरुष और महिला एक समान, जन जन का यही आह्वान, 
अपमान मत करना नारियों का इनके बल पर जग चलता है.. पुरुष जन्म लेकर तो इन्हीं की गोद में पलता है,
मैं भी छू सकती हूं आकाश मौके की मुझे है तलाश, वूमैन क्रियेटस लाइफ, बट स्टिल विदआउट राइटस।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed